घनश्यामपुर गांव में बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट को दिया अंजाम, युवक को मारी गोली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

घनश्यामपुर गांव में बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट को दिया अंजाम, युवक को मारी गोली

Tuesday, June 20, 2023 | June 20, 2023 Last Updated 2023-06-20T13:41:09Z
    Share
घनश्यामपुर गांव में बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट को दिया अंजाम, युवक को मारी गोली

घटना जनपद रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र की है जहां बीती सोमवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने घनश्यामपुर गांव में घुसकर सोहनलाल के घर पर धावा बोलकर लूटपाट अंजाम दिया। लूटपाट करने के बाद पड़ोसी भूरा के घर में भी लूटपाट करने को घुसे जब तक कि घर बाले जाग गए।

भूरा की पत्नी ने बदमाशों की घर में घुसने की भनक लगते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनकर गांव के लोग भी जाग गए। गांव वालों ने बदमाशों को घेरना शुरू कर दिया। बदमाशों ने गांव वालों के द्वारा खुद को गिरता देख गांव वालों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी।


ऊधर बदमाशों की फायरिंग के जवाब में गांव वालों ने बदमाशों को चारों ओर से घेरना शुरू कर दिया। जवाब में बदमाशों की फायरिंग से एक गोली गांव के संजय को लगी। गोली लगने से संजय घायल हो गया। संजय को घायल देख गांव वालों ने बदमाशों को चारों ओर से दौडा़ना शुरू कर दिया। जिससे एक बदमाश भी घायल हो गया।


बदमाश खुद को घिरता देख अपने घायल साथी को लेकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पटवाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा बदमाशों की गोली से घायल हुए ग्रामीण संजय को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close