पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
रामपुर,मिलक थाना क्षेत्र कूप गांव में आज शनिवार सुबह ग्रामीणों के अपने खेतों की ओर जाते समय रास्ते में पेड़ पर एक युवक के शव को लटका देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना थाना मिलक पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी।
घटना जनपद रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के कूप गांव की है, जहां जनपद बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम दरामगर गांव निवासी सोमेंद्र की ससुराल है। सोमेंद्र अपनी पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहा था।
सोमेंद्र कुछ दिन से अपनी ससुराल गांव कूप में ही रह रहा था। वह अपने ससुरालियों से अपनी पत्नी की हत्या का केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। इसी के चलते उसने पेड़ से फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।
सुबह जब ग्रामीण अपने अपने खेतों को निकले तो उनकी नजर पेड़ से लटके युवक पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए