33 हजार हाईटेंशन लाइन हटाने को केंद्रीय मंत्री व सांसद को दिया ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

33 हजार हाईटेंशन लाइन हटाने को केंद्रीय मंत्री व सांसद को दिया ज्ञापन

Sunday, July 16, 2023 | July 16, 2023 Last Updated 2023-07-16T14:41:30Z
    Share
33 हजार हाईटेंशन लाइन हटाने को केंद्रीय मंत्री व सांसद को दिया ज्ञापन

बिसौली- नई तहसील कालोनी में मकानों के ऊपर से गुजर रही 33 हजार बिजली की हाईटेंशन लाइन लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। घरों के ऊपर से जा रही इस हाईटेंशन लाइन से कई बार दुर्घटनाए हो चुकी हैं

 और लाखों के विधुत उपकरण फुक चुके हैं।पिछले दिनों कालोनी निवासी रूपकिशोर के घर से टकराने से उनका बेटा झुलस गया था। केंद्रीय सहकारिता व पूर्व उत्तर विकास राज्य मंत्री माननीय वीएल वर्मा व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य को दिए ज्ञापन में कहा गया है

कि कालोनी से निकली लाइन के कारण पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं। जनहित में 33 हजार बिजली की हाईटेंशन लाइन को मंडी के पीछे से अथवा अंडर ग्राउंड स्थापित किया जाए। केन्दीय मंत्री व सांसद महोदया ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के मंडलीय प्रधान अवर अभियंता को कार्यवाही करने की संस्तुति की हैं।

ज्ञापन देने वालों में भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सविता शर्मा,मीत शर्मा निवृतमान सभासद आशुतोष पाठक राजकुमार शर्मा अमित शर्मा,

कृष्णवीर यादव फौजी,ओमेंद्र यादव,प्रवीण शर्मा जानी बाबू,अरुण शर्मा,रामानन्द पाल हरि गोविंद दीपक शर्मा,हिमांशु उपाध्याय,अरमान गोड विदित यादव आदि लोग थे 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close