भाकिसं ने मनाई महान संत गोस्वामी तुलसीदास की 400वीं पुण्यतिथि

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकिसं ने मनाई महान संत गोस्वामी तुलसीदास की 400वीं पुण्यतिथि

Sunday, July 30, 2023 | July 30, 2023 Last Updated 2023-07-30T12:47:18Z
    Share
भाकिसं ने मनाई महान संत गोस्वामी तुलसीदास की 400वीं पुण्यतिथि

रामपुर (मिलक), भारतीय किसान संघ के कार्यालय पर ज़िम्मेदार कार्यकर्ता बन्धु एकत्र हुए और उन्होंने महान संत गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि हमारे देश में ऐसे महान संत हुए हैं


जिनको प्रभु श्री राम और हनुमान के साक्षात दर्शन हुए हैं और उनके द्वारा प्रभु श्री राम को तिलक भी लगाया गया है। चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीर। तुलसीदास चन्दन घिसें तिलक देत रघुबीर। आज ऐसे महान संत की पुण्यतिथि हम मना रहे हैं।


आपके द्वारा हमें ऐसे साहित्य दिए गए हैं जो कि हमारे देश की अमूल्य धरोहर हैं जैसे कि रामचरित मानस, विनयपत्रिका, दोहावली, कवितावली, हनुमान चालीसा, वैराग्य संदीपनी, जानकी मंगल, पार्वती मंगल आदि।

 तुलसीदास का प्रसिद्ध कथन है सियराममय सब जग जानी। करऊं प्रणाम जोरि जुग पानी।। तुलसीदास ने अपने 112 वर्ष के लम्बे जीवन काल में अनेकों काव्य रचनाएं की हैं। हमें गर्व है कि हमारा जन्म ऐसे देश में हुआ है


जहां कि भगवान श्री राम और कृष्ण की जन्मभूमि है। आने वाले वर्ष में अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा जिसका दर्शन हम सभी को प्राप्त होगा। इस अवसर पर राहुल भारद्वाज,


नत्थू लाल चंद्रा, चिंतामणि बहुगुणा, कृष्ण मुरारी शर्मा, सुदेश शर्मा, प्रमोद गुप्ता, महेश गंगवार, राम बहादुर गंगवार, प्रेम बहादुर गंगवार, चन्द्र प्रकाश गंगवार मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close