पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर को लगी गोली, 5 गोतस्करों को किया पुलिस ने गिरफ्तार
स्वार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पाँच गौ तस्करों को गिरफ्तार किया जिनमें एक गौ तस्कर के पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल हुए गौ तस्कर को जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
घटना जनपद रामपुर की स्वार थाना क्षेत्र की है जहां सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गई छापेमार कार्यवाही में 5 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों में से एक आरोपी पैर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस की गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से तीन तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, दो खाली कारतूस, दो बाइक, दो चाकू, दो बछड़ों के साथ एक कार भी बरामद की गई।