प्रतिबंधित पालतू कुत्तों से निज़ात दिलाने की मांग : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रतिबंधित पालतू कुत्तों से निज़ात दिलाने की मांग : शंखधार

Tuesday, July 11, 2023 | July 11, 2023 Last Updated 2023-07-11T13:43:10Z
    Share
आवारा तथा प्रतिबंधित पालतू कुत्तों से निज़ात दिलाए प्रशासन : शंखधार

मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसानों एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर पालिका परिषद् मिलक पहुंचकर लिपिक गौरव कुमार को एक ज्ञापन सौंपकर नगर क्षेत्र की आम जनता को आवारा कुत्तों

 तथा प्रतिबंधित पालतू कुत्तों से निज़ात दिलाने की मांग की गई है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि नगर पालिका परिषद् मिलक क्षेत्र में बहुत से आवारा कुत्ते घूम रहे हैं वह बहुत ही खतरनाक साबित हो सकते हैं


 ऐसी संभावना है। क्योंकि कुछ दिनों पूर्व ही थाना भोट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो गांवों में आवारा कुत्तों के द्वारा दो मासूम बच्चों को नोच नोच कर मार डाला गया है। जिस कारण आम जनता में भय का माहौल है।

ठीक इसी प्रकार का एक प्रकरण नगर पालिका परिषद् क्षेत्र स्टेशन रोड मिलक का है यहां पर एक प्रतिबंधित (पिटबुल) नस्ल का पालतू कुत्ता है जिसके द्वारा नगर निवासी एक व्यक्ति विपिन शर्मा की पुत्री आकृति शर्मा जिसकी

उम्र लगभग 12 वर्ष है जिस पर पिटबुल कुत्ते के द्वारा हमला करके घायल कर दिया गया है पास पड़ोस में बैठे हुए व्यक्तियों के द्वारा बच्ची को बचाया गया था तब उसकी जान बच सकी है।

शायद अगर वह लोग बैठे हुए नहीं होते हो बच्ची की जान भी जा सकती थी। क्योंकि पूर्व में इसी कुत्ते के द्वारा कई अन्य लोगों पर भी हमला किया जा चुका है जिसकी जानकारी निकट में निवास करने वाले व्यक्तियों से मिल जाएगी। भारतीय किसान संघ विनम्र आग्रह है

कि उक्त प्रतिबंधित नस्ल के पालतू कुत्ते को तथा नगर में घूम रहे अन्य आवारा कुत्तों को पकड़वा कर वन विभाग के हवाले कर समस्या का समाधान जनहित में अति शीघ्र कराया जाए। अन्यथा भारतीय किसान संघ रामपुर द्वारा नगर पालिका परिषद् कार्यालय पर बेमियादी धरना

 प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी सभी ज़िम्मेदारी नगर पालिका परिषद् मिलक की ही होगी। इस अवसर पर ब्रह्मशंकर पाण्डेय, प्रेम बहादुर गंगवार, कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रमोद गुप्ता एवं कमोद शर्मा मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close