एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के जनपद एटा से जनपद फतेहपुर स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई।
.............................................
आज दिनांक 11.07.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह का जनपद एटा से पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहपुर के रूप में स्थानांतरण होने पर मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित
करके उन्हें पुष्पगुच्छ तथा भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। ये 13.07.1997 को प्रांतीय पुलिस सेवा में आए इनके द्वारा आगरा, मैनपुरी, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ,
बांदा, चित्रकूट, झांसी, पीलीभीत, मुरादाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, मथुरा आदि जिलों में अपनी सेवाएं दीं तथा दिनांक 26.03.2021 से 11.07.2023 तक जनपद एटा में एसएसपी एटा के पद पर रहते हुए अपनी सेवा दी गईं।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी एटा श्री अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि एसएसपी श्री उदय शंकर सिंह एक ईमानदार अफसर के साथ-साथ एक सुलझे हुए इंसान हैं।
उन्होंने अपने से छोटे पुलिस पदाधिकारियों को भी हर काम में सहयोग और कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए हमेशा प्रेरित किया है। पुलिस प्रशासन उनके द्वारा दिए गए योगदान को आने वाले कई वर्षों तक याद रखेगा।
विदाई समारोह में भावुक होते हुए एसएसपी श्री उदय शंकर सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी उच्चाधिकारियों/कर्मचारियों तथा पत्रकार बंधुओं का सहयोग देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एटा श्री अंकित कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार पांडेय, जेल अधीक्षक श्री अमित चौधरी,
क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी, क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेंद्र सिंह राठौर, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री संगम मिश्रा, क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशु शेखर,