पैर फिसलने से छत से गिरकर हुई युवक की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पैर फिसलने से छत से गिरकर हुई युवक की मौत

Wednesday, July 12, 2023 | July 12, 2023 Last Updated 2023-07-12T11:25:23Z
    Share
पैर फिसलने से छत से गिरकर हुई युवक की मौत

रामपुर, छत पर टहल रहे युवक का पैर फिसलने के कारण मकान की तीसरी मंजिल से सड़क पर जा गिरा। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने को जिला अस्पताल भेजने को कहा तो परिजनों ने मना कर दिया। 
घटना रामपुर शहर की गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीला तालाब की है


जिसमें पीला तालाब निवासी अरहान बीते मंगलवार की रात घर की तीसरी मंजिल की छत पर टहलने के लिए गया। बारिश के कारण छत पर हुई फिसलन पर पैर पड़ने के कारण फिसल गया जिससे अरहान तीसरी मंजिल से


सीधे सड़क पर जा गिरा। युवक को सड़क पर गिरा देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर परिजन भी पहुंच गये। आनन-फानन में परिजन अरहान को सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने


अरहान को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने को कहा तो परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close