चोरों को सह देने वाले कवाडियो के फड पर पुलिस का छापा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चोरों को सह देने वाले कवाडियो के फड पर पुलिस का छापा

Friday, July 28, 2023 | July 28, 2023 Last Updated 2023-07-28T14:29:58Z
    Share
चोरों को सह देने वाले कवाडियो के फड पर पुलिस का छापा

एटा जनपद में विगत दो सप्ताह के अंदर चोरी के वाहन व चोरी की अन्य घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए चलाया गया व्यापक अभियान,जिले के स्क्रैप व्यवसाई (कबाड़ियों) के स्थानों को भारी पुलिस बल के साथ किया गया चेक,दिए आवश्यक दिशा निर्देश,

एटा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व वाहनों के अवैध कटान के दृष्टिगत,

आज दिनाँक 27.07.2023 को जनपदीय पुलिस द्वारा स्क्रैप व्यवसाई (कबाड़ियों) की दुकानों और गोदामों पर ताबड़तोड़ छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, 

स्क्रैप व्यवसाई (कबाड़ियों) की दुकान और गोदामों पर छापेमारी के दौरान एक-एक माल का रिकार्ड देखा गया। इसके अलावा संदिग्ध कबाड़ियों के यहां औचक छापेमारी की गई,

चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों पर शिकंजा कसने और वारदातों को रोकने की कड़ी में चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया गया है,

भविष्य में भी अनियमितता पाए जाने पर की जाएगी सक्त कार्रवाई
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close