बकरी चराने जंगल गया बालक लापता पीला खार नदी में डूबने की आशंका

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बकरी चराने जंगल गया बालक लापता पीला खार नदी में डूबने की आशंका

Friday, July 14, 2023 | July 14, 2023 Last Updated 2023-07-14T14:59:21Z
    Share
बकरी चराने जंगल गया बालक लापता पीला खार नदी में डूबने की आशंका
----------------------------------------------
पीला खार नदी किनारे कपड़े व चप्पल बरामद, मौके पर स्थानीय प्रशासन मौजूद

मिलक तहसील मिलक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भैंसोड़ी शरीफ निवासी मोहनलाल उनका 11 वर्षीय पुत्र लाखन अपने साथी बच्चों के साथ जंगल में बकरियां चराने गया था

प्राप्त जानकारी के आधार पर बकरियां चराते हुए उक्त बालक पीला खार नदी की ओर नहाने के लिए चला गया। और फिर वापस नहीं आया आशंका जताई जा रही है कि बालक पानी के तेज बहाव में बह गया।

पीला खार नदी किनारे लापता बालक की चप्पल वा कपड़े बरामद होने की सूचना मिली जिसके आधार पर बालक के पीला खार नदी में डूब जाने की संभावना।


प्रशासनिक तौर पर सूचना प्राप्त होते ही बारिश में भीगते हुए तत्काल ही नायब तहसीलदार और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा तत्काल ही एक्सपर्ट गोताखोर टीम बुलाकर तलाश अभियान शुरू किया किंतु भारी मशक्कत और प्रयास करने के


 बावजूद भी अभी तक लापता बालक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। स्थानीय प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास जारी है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना थाना अंतर्गत स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी घटनास्थल पर


कैंप किए हुए हैं एक्सपर्ट गोताखोर टीम के द्वारा रेस्क्यू सर्च अभियान लगातार जारी है। उक्त बालक के परिजनों के द्वारा बालक के डूबने की शत प्रतिशत आशंका जताई जा रही है। नदी का तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को भारी मशक्कत और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है किंतु फिर भी रेस्क्यू टीम का प्रयास जारी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close