नगर स्थित शक्ति केंद्र पर भाजपाइयों ने किया जनसंपर्क: राजीव सक्सेना कड़क
----------------------------------------------
मिलक भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गरीब कल्याण सुरक्षा और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत आज भारतीय जनता पार्टी मिलक के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव सक्सेना
कड़क" के द्वारा नगर मिलक स्थित शक्ति केंद्र अस्दुल्लापुर प्रथम पर लोगों से जनसंपर्क कर मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्य को जनता के बीच में जाकर बताया गया। एवं उन्हें पुस्तक भी भेंट की,
लोगों का रुझान माननीय मोदी जी के प्रति स्पष्ट नज़र आया लोगों ने कहा कि आज हमारा देश विश्व गुरु की ओर है। इसलिए हम हमेशा भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी के साथ हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी आम जनमानस को उपलब्ध कराई गई।