सम्भल बहजोई/ उत्तर प्रदेश
जैन संत पूज्य कामकुमार नंदी जी के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने को सौंपा ज्ञापन
बहजोई: कर्नाटक में जैन संत का अपहरण कर उनकी हत्या किए जाने के विरोध में रोष प्रकट करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार मिश्र को सौंपा।
श्री दिगम्बर जैन सभा, बहजोई एवं जैन मिलन,
बहजोई ने प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम सम्बोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपते हुए कर्नाटक के बेलगाम में जैनाचार्य कामकुमार नंदी जी के अपहरण और नृशंस हत्या पर गहरा रोष प्रकट किया श्री दिगम्बर जैन सभा के महामंत्री सम्भव जैन ने कहा कि इस ह्रदय विदारक घटना से सम्पूर्ण जैन समाज स्तब्ध एवं शोकाकुल है,
जैन समाज संतों पर आए दिन हो रहे इस प्रकार के अत्याचारों से जैन समाज में आक्रोश है, उन्होंने बताया कि हम प्रधानमंत्री से उक्त घटना से जुड़े सभी दोषियों को शीघ्र सजा देने की मांग करते हैं जिससे कि इस प्रकार का संतो के विरुद्ध षड्यंत्र एवं कुकृत्य करने वालों को सबक मिल सके,
उन्होंने कहा कि अपने पूज्य संतों के प्रति इस प्रकार की घटनाओं को जैन समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता हम यह भी मांग करते हैं कि सभी जैन साधु एवं साध्वियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए और ऐसे ठोस प्रबंध किए जाएं कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
सरकार को यह भी संज्ञान में रखना चाहिए जैन समाज सदैव ही राष्ट्र की सेवा एवं समाज की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता है और देश के विकास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन सभा बहजोई के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन,
महामंत्री सम्भव जैन, मनोज कुमार जैन, जैन मिलन बहजोई के अध्यक्ष मीतेश जैन, महामंत्री अंशुल जैन, राहुल जैन,अतिशय जैन,अर्पित जैन,विपुल जैन, चंद्रप्रकाश जैन, राजेन्द्र जैन, संजय जैन, आदि उपस्थित रहे