जुलाई तक हो मय ब्याज के गन्ना बकाया भुगतान, वरना करेंगे आंदोलन : शंखधार
रामपुर। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने जिला गन्ना अधिकारी को पत्र भेजकर 31 जुलाई तक गन्ने का सम्पूर्ण बकाया भुगतान मय ब्याज के दिलाने की मांग की है।
और ऐसा न होने की दशा में बेमियादी धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं
कि किसानों को गन्ना का भुगतान चौदह दिनों के अंदर कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। लेकिन जनपद की तहसील शाहबाद के अंतर्गत आने वाली राणा शुगर मिल करीमगंज पर किसानों का लगभग पैंतालीस करोड़ रुपए बकाया है।
जबकि राणा शुगर मिल 31 मार्च 2023 को बन्द हो चुकी है। जिसे आज 17 जुलाई 2023 को कुल 108 दिन बीत चुके हैं इसके बाद भी किसानों को गन्ना का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है।
जबकि किसान पेमेंट के लिए बहुत परेशान हैं। आदेश शंखधार ने कहा हमें ऐसा प्रतीत होता है कि राणा शुगर मिल करीमगंज पर शायद जिला गन्ना अधिकारी का नियंत्रण नहीं है और राणा शुगर मिल करीमगंज,
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों का पालन भी नहीं करती है। तथा वह उत्तर प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भारतीय किसान संघ आग्रह करता है कि जनपद के गन्ना किसानों को बकाया