दर्दनाक घटना, पांच मासूमों बच्चों की तालाब में डूबकर हुई मौत
रामपुर जनपद रामपुर की तहसील शाहबाद अंतर्गत बुधवार को कोतवाली शाहबाद क्षेत्र के ढकिया पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गदमर पट्टी के पांच बच्चे गैनी ईट भट्टे पर स्थित एक तालाब में डूब गए, डूबने के कारण पांचों बच्चों की मौत हो
गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गदमर पट्टी निवासी. चंचल पुत्री मोहन, (10) वर्षीय ,सना पुत्री इसरार (10) वर्षीय,अकिल पुत्र शकील (12) वर्षीय,अलशिफा पुत्री कदीर,(10) वर्षीय, गुलफिशा पुत्री नियाज़ अली.
(10) वर्षीय तथा दो अन्य और बच्चे अपने गांव की सीमा से लगे गांव गेनी के निकट ईट भट्टे पर बकरियां चराने गए थे, इन सात बच्चों में से पांच बच्चे तालाब में नहाने के लिए तालाब में उतर गए,तालाब में उतरने के बाद बच्चे तालाब में डूबने लगे
इसको देखकर बाहर खड़े दोनों बच्चे चीखने चिल्लाने लगे चीख-पुकार की आवाज सुनकर राहगीर तालाब पर पहुंचे तो बाहर खड़े बच्चों ने बताया की तालाब में चार लड़कियां तथा एक लड़का डूब गया है,
राहगीरों ने इसकी सूचना ढकिया चौकी इंचार्ज विपिन कुमार को दी सूचना पा कर चौकी इंचार्ज तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, और सूचना मिलते ही एसडीएम सुनील कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
घटनास्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की सहायता से बच्चों के शव को बाहर निकाला, शवों को निकालकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक करन पाल सिंह ने तत्काल ही तालाब में
डूबे बच्चों के शवों को ढकिया पुलिस चौकी के सरकारी वाहन तथा कोतवाली शाहबाद पुलिस के सरकारी वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगर शाहबाद पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद के चिकित्सकों ने चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद पांचों बच्चों को मृत घोषित कर दिया 5 बच्चों के तालाब में डूबने की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई,