उदयपुर प्रधान की दबंगई बिजली घर पर तैनात लाइनमैन को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी
मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरैन चौकी के पास विद्युत उपकेंद्र का है बिजली घर पर तैनात लाइनमैन वीरपाल को उदयपुर के प्रधान इस्लामुद्दीन ने धमकाया जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया प्रधान एक दबंग प्रकृति का व्यक्ति है
जिसकी भाषा में आज तक कोई सुधार नहीं हो पाया वीरपाल ने थाने में लिखित तहरीर दी और बताया कि मुझे जान से मारने की धमकी दी है और जाति सूचक शब्द कहे वीरपाल के अनुसार वह बिजली घर पर बैठा हुआ था
और प्रधान आया गाली गलौज करने लगा जाति सूचक शब्द भी कहे तमंचे से मारने की धमकी देते हुए वापस चला गया उसने कहा कि उसे प्रधान ने कई बार धमकाया है