प्रशांत के परिवारीजनों से मिले सांसद, बंधाया ढांढस
कासगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र में गत दिनों हुई प्रशांत की हत्या के बाद शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह राजू भैया कासगंज पहुंचे। उन्होंने मोहल्ला जयजयराम पहुंचकर प्रशांत के परिवारीजनों से मुलाकात की।
मृतक प्रशांत के पिता अनुपम बाबू सक्सैना से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। सांसद ने मृतक के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ ठाकुर श्योराज सिंह, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत,