संघठक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में हुआ पौधारोपण
संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल जी के मार्ग दर्शन में वृक्षमाल बनाने हेतु गड्ढे खोदने का कार्य किया गया। डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा - वृक्षों को रोपित कर यदि वृक्षमाल बनायी जाये तो पर्यावरण संतुलन हो सकता है।
बाटनी की असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पौधारोपण प्रभारी डॉ शुभ्रा शुक्ला ने वृक्षमाल बनाने हेतु गड्ढे करवाकर पौध रोपित करने की योजना तैयार की ।
महाविद्यालय स्टाफ में डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ रजनी गुप्ता,डॉ सूर्य प्रताप गौतम, डॉ नीति सक्सेना,डॉ राजेश सिंह,डॉ नवीन, डॉ मुरली धर मित्रा, डॉ सौरभ नागर, डॉ आलोक दीक्षित, डॉ टेकचंद, डॉ ब्रह्मस्वरूप,
डॉ शुभ्रा शुक्ला, सुरजीत सिंह मौर्य आदि ने सक्रिय सहयोग दिया । छात्र आदिल खान, फैजान, जितेन्द्र व आशीष ने गड्ढे खोदने में सहयोग किया। डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने सभी से भूजल संरक्षण की बात कही।
प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं बताया महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बी. ए ,बी .काम,बी. एस सी की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।तो एम .ए , एम. काम ,एम. एस सी में भी रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं