बाबा मटरू शाह मस्तान कमेटी द्वारा दरगाह पर किया गया वृक्षारोपण
मिलक तहसील मिलक ग्राम नबदिया स्थित दरगाह मटरू शाह मस्तान कमेटी द्वारा दरगाह परिसर में वृक्षारोपण किया गया। दरगाह कमेटी के सदर/प्रबंधक शब्बन मियां आजर एवं मजार शरीफ की देखरेख तथा प्रबंध समिति के सचिव राहिल
खान उर्फ संजू खान तथा बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष रईस मियां आजर के कुशल नेतृत्व में आज अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधों को दरगाह परिसर में स्थापित करते हुए राहिल खान ने बताया कि पौधे हमारे जीवन की आधारशिला है
प्राकृतिक वनस्पति की रक्षा करना हर मनुष्य का कर्तव्य है और इसके प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिए क्योंकि बन जीवन का मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है इसलिए हमें प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना चाहिए हमें इन्हीं के द्वारा शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती है
यदि धरती पर पौधे नहीं रहेंगे तो मानव जीवन खतरे में आ जाएगा। बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष रईस मियां आज़र ने बताया कि लगातार बड़ी तादात में वृक्षों को काटा जा रहा है जंगलों को समाप्त किया जा रहा है प्राकृतिक वनस्पति को नष्ट किया जा रहा है
यह एक विस्फोटक स्थिति है और इसका सीधा सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है इसलिए हम सब का यह दायित्व बनता है कि हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और अधिक ऑक्सीजन वाले पौधे लगाएं
और पौधों की रक्षा करें इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे मजार शरीफ के मुजाबिर गफूर अहमद, शब्बन मियां आजर, राहिल खान,जा़हिद अल्वी गुड्डू,