मुजरिया इंस्पेक्टर ने स्कूल के बच्चों को बांटी पढ़ाई लिखाई की सामग्री।नमकीन बिस्कुट के पैकेट भी दिए।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुजरिया इंस्पेक्टर ने स्कूल के बच्चों को बांटी पढ़ाई लिखाई की सामग्री।नमकीन बिस्कुट के पैकेट भी दिए।

Thursday, July 20, 2023 | July 20, 2023 Last Updated 2023-07-20T15:53:05Z
    Share
मुजरिया इंस्पेक्टर ने स्कूल के बच्चों को बांटी पढ़ाई लिखाई की सामग्री।नमकीन बिस्कुट के पैकेट भी दिए।

मुजरिया-थाना मुजरिया पुलिस की स्कूली बच्चों के साथ प्रेम व लगाव की मिसाल आज देखने को मिली जब प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने अपने स्टाफ के साथ बच्चों को पढ़ाई लिखाई की सामग्री और खाने की नमकीन बिस्कुट के पैकेट वितरित किये।

     मुजरिया चौराहे पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय के सभी बच्चों को प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने अपने स्टाफ के साथ पहुंचकर बच्चों को आदर्श नागरिक बनने का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें कॉपी,पेंसिल

 बॉक्स,नमकीन बिस्कुट आदि सामग्री का वितरण किया।विद्यालय के सभी बच्चों के चेहरे खिल गए।प्रधानाध्यापक मदन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

     इस पुनीत कार्य को कर मुजरिया पुलिस ने स्कूली बच्चों के प्रति प्रेमभाव को उजागर किया।मौके पर वीरेंद्र सिंह,शैलेन्द्र सिंह,जिगनेश कुमार,रुकुम पाल सिंह आदि मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close