सरकार के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं अधिकारी : भाकिसं
रामपुर (मिलक)। भारतीय किसान संघ की बैठक ग्राम पटिया मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रान्त संगठन मंत्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि किसानों को नलकूप की बिजली निशुल्क मिलेगी।
लेकिन बिजली विभाग बोलता है कि हमारे पास सरकार का कोई निर्देश नहीं आया है। किसानों के नलकूपों के बिल निरंतर आ रहे हैं तथा मीटर भी लगाए जा रहे हैं। किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। हमें लगता है कि सरकार और बिजली विभाग दोनों ही मिलकर झूठ बोल रहे हैं
और किसानों को छल रहे हैं। सरकार अपने कहे अनुसार संकल्प को पूरा करे। जिससे कि किसानों में सरकार के प्रति भरोसा बना रहे। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का स्पष्ट निर्देश है
कि किसानों को गन्ना का भुगतान चौदह दिनों के अंदर मिले लेकिन इस निर्देश को राणा शुगर मिल शाहबाद और रुद्रबिलास शुगर मिल बिलासपुर नहीं मानते हैं और यह दोनों मिलें किसानों का करोड़ों रुपए दबाए बैठी हैं। किसान परेशान हैं लेकिन ज़िम्मेदार अधिकारी हमारी बात को नहीं सुन रहे हैं। भारतीय किसान संघ मांग करता है
कि किसानों को मय ब्याज के गन्ना भुगतान कराया जाए। अन्यथा भारतीय किसान संघ द्वारा बेमियादी धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया जाएगा। जिसकी सभी ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री रमेश चन्द्र, आदित्य शर्मा, गजराम सिंह,
रामवीर सिंह, मथुरा प्रसाद दिवाकर, वीरेश शर्मा, नरेश पाठक, वीरपाल गंगवार, भोजराज श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी शर्मा, सत्यवीर सागर, प्रमोद गुप्ता,