बाबा अमरनाथ धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना!
बदायूं दिनांक 18 जुलाई 2023 मंगलवार को कस्बा बिनावर के समीप स्थित बरखेड़ा गांव से करीब आधा दर्जन गणमान्य बंधुओं का बाबा अमरनाथ के दर्शनों का जत्था चंदन, अंग वस्त्र, प्रसाद व पुष्प वर्षा के साथ रवाना किया। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले शिवभक्त शेर सिंह चौहान उर्फ मोनू ठाकुर
महामंत्री बिनाबर मण्डल
भाजपा किसान मोर्चा ( बदायूँ ), राजू चौहान, सुदेश सिंह ( B.D.C ), प्रदीप सिंह चौहान, गोपी चौहान, प्रदीप सिंह उर्फ लालू , मनोज सक्सेना, राजेश सक्सेना, गुड्डू सक्सेना कृष्णपाल सक्सेना, अनिल कुमार सिंह (थरा) आदि शामिल रहे।
श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ धाम के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख सत्यवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में रवाना किया गया। इस दौरान बैंड बाजों की धुन पर बाबा के भक्त जय
भोलेनाथ की भक्ती में लीन होकर बाबा बर्फानी की जय का उद्घोष करते हुए झूमकर नाच रहे थे। मौजूद ग्राम वासियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा यात्रा के लिए मंगल कामना की।