आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर कोतवाली परिसर में गोष्ठी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर कोतवाली परिसर में गोष्ठी

Tuesday, July 18, 2023 | July 18, 2023 Last Updated 2023-07-18T11:04:00Z
    Share
आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर कोतवाली परिसर में गोष्ठी का आयोजन

मिलक  कोतवाली मिलक के अंतर्गत आगामी त्यौहार मोहर्रम के पर्व को लेकर आज कोतवाली परिसर मिलक में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। आज नगर के संभ्रांत नागरिकों एवं धर्म गुरुओं और

ताजियादारो को पुलिस क्षेत्राधिकारी मिलक एवं कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह द्वारा कोतवाली मिलक परिसर में आमंत्रित किया गया। आगामी त्यौहार मोहर्रम को मद्देनजर रखते हुए

तहसीलदार मिलक पुलिस क्षेत्राधिकारी मिलक एवं कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह ने गोष्टी में उपस्थित सभी वर्ग के संभ्रांत नागरिकों एवं ताजियादारो से आगामी त्यौहार मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने का अनुरोध किया।


 इस मौके पर अधिकारियों ने उपस्थित संभ्रांत वर्ग के नागरिकों से कहा कि आपके क्षेत्र में कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो या अचानक उत्पन्न हो जाए तब ऐसी स्थिति में अपना दायित्व निभाते हुए तत्काल सूचना करें, और साथ ही साथ यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की कोई नई रीत किसी भी व्यक्ति द्वारा शुरू ना की जाए।


 इसके अलावा गोष्टी में उपस्थित ताजियादारो को ताजियादारी से संबंधित कई आवश्यक निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों द्वारा दिए गए।
इस अवसर पर कोतवाली परिसर में उपस्थित गणमान्य एवं संभ्रांत नागरिकों हेतु सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे


तहसील मिलक तहसीलदार पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह एवं समस्त चौकी इंचार्ज तथा संभ्रांत एवं गणमान्य नागरिक गण और धर्मगुरु आदि।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close