सम्भल बहजोई/उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के चैंपियन बने बहजोई के रूद्र शर्मा
बहजोई
बहजोई एस बी एम जूडो एकेडमी बहजोई के रूद्र शर्मा ने राज्य स्तरीय महाकुंभ जुडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में संभल का प्रतिनिधित्व कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और सब जूनियर वर्ग के 30 किलो ग्राम भार वर्ग में बने उत्तर प्रदेश के चैंपियन
और इसके साथ ही जूनियर वर्ग के 63 किलो ग्राम भार वर्ग में शुभांगी वार्ष्णेय ने कांस्य पदक प्राप्त किया । कोच एकांश गुप्ता ने बताया कि संभल जिले से 15 खिलाड़ियों ने के डी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में जूडो खेल में महाकुंभ
प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया था जिसमें रूद्र शर्मा ने हापुड़ , प्रयागराज आगरा, अंबेडकरनगर व लखनऊ जिले के लड़कों को पटखनी देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है व शुभांगी वार्ष्णेय ने तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए कास्या पदक प्राप्त किया है ।
टीम के मैनेजर गोविंद वशिष्ठ ने बताया की हमारे नगर बहजोई के रूद्र शर्मा 30 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के चैंपियन खिलाड़ी घोषित हुए हैं यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।
बच्चों को प्रोत्साहन देने हेतु परिजनों ने व मित्रों ने रूद्र का माला पहनाकर स्वागत किया इस खुशी के अवसर पर नरेंद्र शर्मा, प्रमिला शर्मा,मनोज वार्ष्णेय, महेंद्र पाल शर्मा ,प्रेमलता शर्मा आदि जूडो एकेडमी के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे