बिजली विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही, आखिर हादसे का शिकार हुआ लाइनमैन, हालत गंभीर, बदायूं रेफर
भवानीपुर लाइन का शटडाउन लेकर लाइन के पोल पर ठीक करने चढ़ा था।
सहसवान नगर का लाइनमैन नफीस अहमद चढ़ा था शटडाउन लेकर पोल पर लेकिन जिम्मेदारों ने बिना सूचना के ही सप्लाई चालू कर दी जिससे पुल पर चढ़ा लाइनमैन नफीस करंट लगते ही नीचे गिर गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है
आनन-फानन में राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लेकर गए यहां पर डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया यहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है
आपको बता दें विद्युत विभाग की लापरवाही काफी लंबे समय से देखने को मिल रही है ऐसा ही वाक्या कई बार हो चुका है इससे पहले लाइनमैन गुड्डू बी इसकी चपेट में आ चुके हैं जिसमे विभाग के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बनी रहती है देखने को मिला है
गुटबाजी के चलते भी जो लोग फीडर पर कार्य करते हैं शटडाउन तो लाइनमैन के कहने से कर देते हैं लेकिन बिना उनकी सूचना दिए ही लाइन चालू कर देना आम बात