भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले कल होगी महापंचायत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले कल होगी महापंचायत

Friday, July 21, 2023 | July 21, 2023 Last Updated 2023-07-22T02:08:44Z
    Share
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले कल होगी महापंचायत

मिलक -तहसील मिलक स्थित मेहंदी नगर अपने आवास पर एक गोष्ठी के माध्यम से अवगत कराते हुए भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष लालाराम गंगवार ने बताया कि कल दिनांक 22 जुलाई को अंबेडकर पार्क रामपुर में एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।


आयोजित महापंचायत में संगठन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी, लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष लालाराम गंगवार ने बताया कि यह महापंचायत भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर शिवराज सिंह भाटी के आह्वान पर आयोजन किया जा रहा है।


 जिलाध्यक्ष लालाराम गंगवार ने एक प्रेस नोट जारी कर यह भी कहा कि इस महापंचायत में जो कार्यकर्ता पदाधिकारी अनुपस्थित रहता है तब ऐसी स्थिति में ऐसे कार्यकर्ता पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव के साथ संगठन से निष्कासित कर दिया जाएगा।


 आज की गोष्टी में मुख्य रूप से उपस्थित रहे तहसील उपाध्यक्ष बादाम सिंह गंगवार, जिला संगठन मंत्री मोहन स्वरूप गंगवार जिला सचिव मुकेश श्रीवास्तव ब्लॉक उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह गंगवार,


नगर मिलक अध्यक्ष मेहंदी हसन, मोहम्मद इस्लाम जिला सचिव, शराफत अली, सरदार जोगिंदर सिंह मास्टर चंद्र प्रकाश कश्यप, मतीन खान, अनवर अली, मतलूब अहमद खान, महिपाल सिंह गंगवार, डॉ असरार पाशा, डॉक्टर शाहिद रजा आदि
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close