रामपुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुई फायरिंग मची अफरा-तफरी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुई फायरिंग मची अफरा-तफरी

Saturday, July 29, 2023 | July 29, 2023 Last Updated 2023-07-29T15:30:26Z
    Share
रामपुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुई फायरिंग मची अफरा-तफरी

जनपद रामपुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान दो गुटों की कहासुनी में फायरिंग हो गई। फायरिंग की इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है जहां मोहर्रम में यौमे आशूरा के मौके पर थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रायपुर में जुलूस निकाला जा रहा था। पटवाई रोड पर ताजियों और अलम के जुलूस में जाकिर नाम का व्यक्ति और उनका भाई नईम भी शामिल था।

इसी दौरान जुलूस में भीड़ की वजह से धक्का मुक्की हो गई। जिससे दो गुटों में विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया की नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों गुटों बुरी तरह आपस में भिड़ गए। तभी किसी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे जुलूस में भगदड़ मच गई।


 फायरिंग की चपेट में आने से 5 लोग घायल हो गए। फायरिंग की सूचना पर हडकंप मच गया। आनन फानन में बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।
सभी घायलों को इलाज के लिए


 जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों में नईम. फुरकान, इमरान, इस्लाम और बाबू शामिल हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close