अन्तर्रजनपदीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग के 01 सदस्य 550 ग्राम नाजायज अफीम ( कीमत करीब 11 लाख रूपये ) के साथ गिरफ्तार ।
National 24 live News
वजीरगंज बदायूं
वजीरगंज पुलिस ने अपराधियों को कर दिया पश्त अंन्तर्रजनपदीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के 01 सदस्यों को 550 ग्राम नाजायज अफीम के साथ गिरफ्तार करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा दिनांक 11.08.2023 को उच्चाधिकारीगण एवं शासन की मंशा के अनुरूप मादक पदार्थ ब्रिकी एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के क्रम मे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर गंगा एक्सप्रेस - वे के पास ग्राम करकटपुर को जाने वाले रास्ते पर अफीम को बेचने को लेकर जा रहे व्यक्ति किशनपाल पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम कुडरिया फैजुल्लापुर थाना अलीगंज जनपद बरेली को पकडा गया जिसके कब्जे से 550 ग्राम अफीम नाजायज बरामद हुया । पकडे गये अभियुक्त के पास से बरामद अफीम की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे करीब 11 लाख रूपये है । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 380/2023 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
अभियुक्त किशनपाल उपरोक्त ने पूछताछ मे बताया कि वह यह अफीम बरेली स्टेशन से एक तस्कर से खरीदी थी जिसका नाम व मोबाईल नम्बर मुझे पता है । उसी ने मुझे लाकर दी थी और उसी को लेकर मँहगे दाम पर सम्भल बेचने जा रहा था कि आप लोगो ने हमे पकड लिया । पूछताछ मे ज्ञात नाम व मोबाईल न0 के आधार पर तस्कर के विरूध अकब से जाँच कर आवश्यक कार्यवाही अमल ने लायी जायेगी । अभियुक्त उपरोक्त पूर्व मे भी सिरोली व अलीगंज थाना बरेली से जेल जा चुका है ।