वार्ड 36 को डोर टू डोर सुविधा देने के लिए खाका तैयार: डा० ज़फ़र

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वार्ड 36 को डोर टू डोर सुविधा देने के लिए खाका तैयार: डा० ज़फ़र

Wednesday, August 2, 2023 | August 02, 2023 Last Updated 2023-08-02T16:14:15Z
    Share
वार्ड 36 को डोर टू डोर सुविधा देने के लिए खाका तैयार: डा० ज़फ़र


रामपुर, शहर के वार्ड 36 के वार्ड वासियों की शिकायत को लेकर आज वार्ड 36 के सभासद डॉक्टर ज़फ़र ने सीडीपीओ व आंगनबाड़ियों के साथ वार्ड की समस्याओं को लेकर बैठक की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर वार्ड वासियों के लगातार आरोप के बाद आज वार्ड 36 के सभासद डॉक्टर ज़फ़र ने वार्ड कार्यालय पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर के साथ गुजर टोला स्थित अपने वार्ड कार्यालय पर बैठक की। बैठक में प्रत्येक


आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 1400 लोगों की फीडिंग करनी होगी जिससे पूरे वार्ड को कवर किया जा सके और डोर टू डोर हर सुविधा पहुंच सके साथ ही साथ कुछ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का एरिया भी बढ़ाया गया


जिससे पूरे वार्ड में छूटे हुए एरिया को कवर किया जा सके साथ ही साथ प्रत्येक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वह बच्चों को निर्धारित समय पर ट्यूशन पढ़ाएंगे और जिसका रिकॉर्ड का सीडीपीओ खुद निरीक्षण करेंगी।


आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव व सभासद ने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि वार्ड में सभी के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगते रहेंगे आप अपना काम पूरी लगन व श्रद्धा के साथ करें।

इस मौके पर सीडीपीओ विजेंद्र कला, सुपरवाइजर विनीता पटेल, आंगनबाड़ी शीबा, मुन्नी,


 आबिदा परवीन, आसमा, बेबी तबस्सुम, शाजिया, तबस्सुम जहां, गायत्री देवी, सना अजीज, रजमी खान,साबिया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं मोजूद रहीं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close