सम्भल बहजोई / उत्तर प्रदेश
सम्भल में 7अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा इंद्रधनुष।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरन्नुम रजा द्वारा अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण जरूरी है। टीकाकरण बड़ाने के लिए तीन चरणों में मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा।
पहला चरण 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा जिसमें 5वर्ष तक के उन बच्चों को टीके लगाए जायेंगे जिन बच्चों को टीके नहीं लगे हैं या कम लगे हैं। सीएमओ डॉक्टर तरन्नुम रजा ने बताया की 1380 सत्रों पर 28757 बच्चों तथा 6014 गर्भवती महिलाओं का
टीकाकरण करने का लक्ष्य है। जिसमें 12 बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें बच्चों को काली खांसी, टीबी, गलाघोंटू, खसरा, रूबैला, पीलिया, टिटनेस, निमोनिया, डायरिया, पोलियो हिब आदि बीमारियों से सुरक्षा मिलेगी। मां और गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा के लिए