राजस्थान के गैस कैप्सूल चालक का मसवासी में मिला शव फैली सनसनी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राजस्थान के गैस कैप्सूल चालक का मसवासी में मिला शव फैली सनसनी

Tuesday, August 1, 2023 | August 01, 2023 Last Updated 2023-08-02T02:08:26Z
    Share
राजस्थान के गैस कैप्सूल चालक का मसवासी में मिला शव फैली सनसनी

मसवासी चौकी क्षेत्र के पट्टी कला गाँव स्थित बाटलिंग गैस प्लांट के नजदीक एक गैस कैप्सूल के चालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों सूचना दी।

 जिसके बाद परिजन राजस्थान से रवाना हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
जैसा कि आपको बताते चलें अलवर के गांव संत निवासी नरेश कुमार (45) पुत्र अमर सिंह गैस कैप्सूल चालक है।


चालक अमर सिंह 29 जुलाई को गाजियाबाद के लोनी स्थित गैस प्लांट से गैस लोडिंग करके मसवासी के लिए रवाना हुआ था। 29 जुलाई को बाटलिंग गैस प्लांट पट्टीकला में पहुंचा।

 जहां उसने गैस कैप्सूल खाली कर दिया था। उसके बाद कैप्सूल को प्लांट के नजदीक खड़ा कर दिया। उसके बाद सोमवार देर शाम चालक साथियों के साथ खाना खाने पास के ही एक ढाबे पर चला गया था। खाना खाने के बाद वह अपने गैस कैप्सूल के पास आ गया।

आज
मंगलवार की सुबह नरेश कुमार का शव गैस कैप्सूल के नजदीक पड़ मिला। यह देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मसवासी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लोग हत्या की आंशका जता रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने फोन के माध्यम से उसके परिजनों को मौत की सूचना से अवगत करा दिया है।

मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने के कारण मौत की पुष्टि हुई है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close