डीसीएम को बैक(पीछे) करते समय एक मजदूर की चपेट में आकर हुई मौत
रामपुर, रेडिको खेतान फैक्ट्री में डीसीएम को पीछे की ओर बैक करते समय एक मजदूर चपेट में आकर दब गया। जिससे मजदूर की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। उधर मौका देखते ही डीसीएम चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
सूचना पाकर सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी शरद पवार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मामला सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र का है जहां थाना क्षेत्र के फूलों वाली बगिया निवासी जावेद उम्र 50 वर्ष पुत्र अलीफ खान रेडिको खेतान फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था।
रोजाना की तरह आज मंगलवार 3 अगस्त 2023 को भी वह काम पर आया। लंच के समय लगभग 1:00 बजे खाना खाकर वापस फैक्ट्री परिसर में वापस अपने काम पर जा रहा था। जाते समय परिसर में एक डीसीएम को पीछे करते समय जावेद डीसीएम की चपेट में आकर दब गया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख एकत्रित हुई फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों की भीड़ ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मृतक जावेद के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए
तथा उन्होंने रेडिको खेतान के प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उधर मामले की सूचना पाकर सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी शरद पवार भी मौके पर पहुंच गए।