बिलासपुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिलासपुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

Thursday, August 10, 2023 | August 10, 2023 Last Updated 2023-08-11T02:21:23Z
    Share
बिलासपुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

रामपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 10 अगस्त 2023 दिन गुरुवार को जनपद रामपुर की तहसील बिलासपुर में कार्यालय नगर पालिका में रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन श्री चित्रक मित्तल ने की।


 कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के कार्यालय के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली कार्यालय नगर पालिका परिषद के मेन मार्केट होते हुए मोहल्ला बाजार कला से पंजाबी कॉलोनी होते हुए वापस नगर पालिका कॉलोनी पहुंची।


 नगर की गलियों में घूम रही रैली में सभी के द्वारा लगाए जा रहे देशभक्ति के जयकारों से समा गूंज उठा। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन श्री चित्रांश मित्तल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री राजेंद्र प्रसाद, कमल सक्सेना, प्रताप सिंह, मोहम्मद जुनेद,


शबाब मुल्लाह खान, मुनीश, प्रदीप सक्सेना, अनिल सक्सेना, कुलरतन गौतम, राजीव राज, सुरजीत सिंह, सुनील सक्सैना, विजय कुमार वाल्मीकि, मोहम्मद आरिफ, राशिद, फहीम मियां, हर स्वरूप, ऋषि पाल यादव, सुजाहिद खान, विमल, आसिफ एवं प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close