मोक्ष सप्तमी पर भगवान पार्श्वनाथ को चढ़ाया निर्वाण लाडू।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मोक्ष सप्तमी पर भगवान पार्श्वनाथ को चढ़ाया निर्वाण लाडू।

Wednesday, August 23, 2023 | August 23, 2023 Last Updated 2023-08-23T15:11:11Z
    Share
बहजोई सम्भल उत्तर प्रदेश

मोक्ष सप्तमी पर भगवान पार्श्वनाथ को चढ़ाया निर्वाण लाडू।

बहजोई: जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर 1008 भगवान पारसनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस श्रावण शुक्ला सप्तमी को मोक्ष सप्तमी के रूप में मनाकर भगवान को नैवेद्य रूप में लड्डू चढ़ाया।

गोलागंज स्थित जैन मंदिर में श्री दिगम्बर जैन सभा के तत्वावधान में मोक्ष सप्तमी का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया, इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान का पांडुक शिला पर अभिषेक एवं शांति धारा कर भगवान की विधि विधान पूर्वक अष्ट द्रव्यों से पूजा समपन्न की गयी

 इस मौके पर श्रावण शुक्ला सप्तमी के दिन भगवान पार्श्वनाथ को सम्मेदशिखर से मोक्ष प्राप्त होने के उपलक्ष्य में भगवान के मोक्ष कल्याणक, देव शास्त्र गुर, चौबीसों तीर्थंकर, निर्वाण क्षेत्र आदि की पूजन कर निर्वाण कांड का पाठ कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया,


इस अवसर पर दिगम्बर जैन सभा के महामंत्री सम्भव जैन ने कहा कि आज का दिन सभी के अत्यंत कल्याणकारी है हम आज विश्व कल्याण की एवं भारतीय चंद्रयान की सफलता की भी कामना करते हैं, कहा कि भगवान पारसनाथ के संदेश हमें सत्य पर अड़िग रहकर लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग प्रशस्ति की शिक्षा देते हैं,

कहा कि भौतिक पारस मणि तो केवल लोहे को स्वर्ण बनाती है पर पारसप्रभु को छूकर तो आत्मा कुंदन बन जाती है। इस अवसर पर जैन सभा के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन,उपाध्यक्ष संजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष मीतेश जैन,निरीक्षक मनोज कुमार जैन, विभोर जैन,

 प्रेरक जैन,अंशुल जैन, राहुल जैन, हेमंत जैन,प्रतीक जैन, विनीता जैन, रागनी जैन,सरिता जैन, शैली जैन, छाया जैन, संतोष देवी जैन, शिखा जैन, ज्योति जैन,सजल,छवि, अभिलाषा,वीना, राशि,रजनी,आशा,अर्चना जैन,रंजना जैन आदि उपस्थित रहे, अध्यक्षता सुनील कुमार जैन व संचालन सम्भव जैन ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close