किसानों के नलकूप की बिजली निशुल्क कर, अपना संकल्प पूर्ण करे सरकार : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसानों के नलकूप की बिजली निशुल्क कर, अपना संकल्प पूर्ण करे सरकार : शंखधार

Saturday, August 5, 2023 | August 05, 2023 Last Updated 2023-08-05T11:41:21Z
    Share
किसानों के नलकूप की बिजली निशुल्क कर, अपना संकल्प पूर्ण करे सरकार : शंखधार

रामपुर (मिलक), भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि सरकार गठन से पूर्व भाजपा सरकार ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में किसान हित को ध्यान में रखते हुए


उत्तर प्रदेश के किसानों को नलकूप की बिजली निशुल्क देने का संकल्प लिया था सरकार गठन के बाद भारतीय किसान संघ मेरठ प्रांत के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा अनेकों बार ज्ञापन के माध्यम से सरकार को अपना संकल्प पूर्ण करने का बार-बार अनुरोध किया है



लेकिन प्रदेश में किसानों के नलकूप की बिजली अभी भी निशुल्क नहीं हुई है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा बाराबंकी में दिनांक 24 मार्च 2023 को सार्वजानिक रूप से घोषणा भी की गई थी कि आगामी 01 अप्रैल 2023 से प्रदेश के किसानों को नलकूप की बिजली निशुल्क मिलेगी



लेकिन अभी तक ऐसा कोई भी शासनादेश बिजली विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है जिससे कि बिजली विभाग किसानों के नलकूप की बिजली को निशुल्क कर सके जिस कारण बिजली विभाग किसानों का लगातार शोषण करने पर उतारू है।


 जिससे किसान बहुत दुखी व संकट के साथ-साथ आक्रोश में भी हैं। इसी के सम्बन्ध में भारतीय किसान संघ द्वारा सोमवार 07 अगस्त को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close