मिलक पुलिस को मुस्लिम समुदाय की ओर से किया गया सम्मानित
कांवड़ यात्रा और ताजियों का जुलूस एक साथ हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है-अजय पाल सिंह
मिलक तहसील मिलक नगर कोतवाली स्थित स्थानीय पुलिस को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं एवं बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष रईस मियां आज़र के द्वारा आज मिलक कोतवाली परिसर में शाल ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन पूर्व ताजियादारी के मौके पर स्थानीय प्रशासन की देखरेख तथा कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह और कस्बा इंचार्ज रमेश चंद्र दुबे के अथक प्रयासों से ताजियों का जुलूस और कावड़ यात्रा का जुलूस एक ही सड़क पर एक ही साथ बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ हिंदू मुस्लिम एकता को कायम रखते हुए
निकाला गया था। जिसकी प्रशंसा उच्च अधिकारियों से लेकर आवाम के बच्चे बच्चे ने की थी। आज जहां एक ओर मोहर्रम और कावड़ को लेकर जगह जगह लोग धार्मिक आस्था को लेकर एक दूसरे से लड़ने पर उतारू हैं
वहीं दूसरी ओर जनपद रामपुर के नगर मिलक (नवाब वाली) में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोगों ने आपसी सहमति के आधार पर स्थानीय प्रशासन तथा स्थानीय पुलिस के कुशल नेतृत्व में एक ही सड़क पर एक तरफ कांवड़ यात्रा
तथा दूसरी तरफ ताजियों का जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया जिसकी सराहना सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर जनपद रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड के साथ-साथ तमाम उच्च अधिकारियों ने की थी।
और कहा कि कांवड़ यात्रा और ताजियों का जुलूस एक साथ एक ही स्थान पर कौमी एकता का परिचय है गंगा जमुना तहजीब का परिचय है ।
इसी से प्रेरित होकर आज मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं ने बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष रईस मियां आज़र के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह, कस्बा इंचार्ज रमेश चंद्र दुबे,S.I इरफान खान,SI सुरेश चंद, SI विनोद कुमार चौहान,
आरक्षी सरफराज आरक्षी कुलबीर सिंह हेड आरक्षी अरशद ज़ेदी, हेड मुहर्रिर सतवीर आरक्षी सिद्धार्थ एवं अन्य को सम्मान पूर्वक शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे