स्वार के जावेद मानटेशरी स्कूल में हुआ रोजगार संसद का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्वार के जावेद मानटेशरी स्कूल में हुआ रोजगार संसद का आयोजन

Wednesday, August 9, 2023 | August 09, 2023 Last Updated 2023-08-09T12:03:38Z
    Share
स्वार के जावेद मानटेशरी स्कूल में हुआ रोजगार संसद का आयोजन


उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की तहसील स्वार में दिनांक 7/08/23 को जावेद मानटेशरी स्कूल में रोजगार संसद का आयोजन किया गया।रोजगार संसद की अध्यक्षता अली रेहान अली ने की। देश की बात फाउंडेशन के सस्थापक नीरज पांडे, सभासद सरफराज चौधरी मुख्य अतिथि रहे।मुख्य अतिथि नीरज पांडे ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए


 कहा की देश की ज्यादा आबादी आज युवाओं की है,देश का युवा बेरोजगार घूम रहा है। शहर से लेकर गांव तक बेरोजगारी ज्यादा परसेंट में प्रत्येक घर के दरवाज़े तक दस्तक दे चुकी है।सभासद सरफराज चौधरी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की पढ़ा लिखा युवा भी बेरोजगारी की चपेट में है।इसकी सबसे बड़ी वजह और जिम्मेदार सरकारें है।


 सरकारें युवाओं को वोट तो ले लेती है जिससे सरकारें बनती है बिगड़ती है।लेकिन पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी, कौशल विकास और तमाम वो जो देश के युवाओं का अधिकार है उनसे उन्हें वंचित किया जाता रहा है।लेकिन अब आने वाली पढ़ी लिखी पीढ़ी समझ चुकी और यकीनी तौर पर पढ़ी लिखी युवा आबादी ने तय किया है


 अब जो सरकार आयेगी हम उनसे हम साझेदारी रहेगी जो हमारा अधिकार भी है।देश की बात की अध्यक्षता कर रहे अली रेहान अली ने कहा शहर- गांव का युवा आज जागरूक हो चुका है


,ओर आज उसी देश की बात में आज युवा इक्कठा हुए है,और इतनी तादात भीड़ में इस बात का सबूत है।देश का युवा अपनी बुलंद आवाज में बैठी हुई (सत्ता )सरकारों से अपना हक लेकर रहेगी चाहे जितनी भी लंबी लड़ाई क्यूं ना लड़ी जाए।उसके लिए युवा तैयार है।


आज इस सुभ अवसर पर मौजूद लोगो ने भी अपनी-अपनी बात रखी,इस खास मौके पर आए हुए।देश की बात फाउंडेशन समिति के मुख्य कार्यकर्त्ता रिजवान अली,मास्टर राम अवतार, शिफत अली,राजू सागर,आकाश कश्यप रियाज अली, सरफराज सैफी,निजाम सैफी,


जुल्फिकार अंसारी,सज्जाद अली,फरदीन अली,तस्वीर खान,इकरार अली, मंसूर अली,रसीद अली,नावेद अली,मोहन चौधरी,सोफिया अली,अनस अली,आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close