जमीनी विवाद को लेकर युवक का सिर फोड़ा, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जमीनी विवाद को लेकर युवक का सिर फोड़ा, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज

Thursday, October 19, 2023 | October 19, 2023 Last Updated 2023-10-19T10:09:47Z
    Share
जमीनी विवाद को लेकर युवक का सिर फोड़ा, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज


रामपुर, जनपद के थाना टांडा थाना क्षेत्र के गाँव मवाना निवासी गिरवर सिंह 18 अक्टूबर को अपने गाँव की ग्राम पंचायत भवन में मौजूद था।

गिरवर सिंह ने बताया कि उसी के गांव के रहने वाले योगेंद्र से जमीन को लेकर कुछ विवाद चला आ रहा है। उसी के चलते आरोपी योगेन्द्र ने पीड़ित गिरवर सिंह को गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की।


मारपीट में ही आरोपी ने गिरवर सिंह के सिर में डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। मौके पर एकत्रित हुए लोगों द्वारा घायल हुए

युवक को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। बाद में तहरीर के आधार पर पुलिस ने उस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close