अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुई एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रामपुर, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मंगलवार की शाम को एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जनपद के शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव अताई नगर निवासी वालीस्टर की पत्नी प्रवेश (50) परतापुर निवासी आशा और बहनोई चरन सिंह के साथ बाइक मंगलवार सुबह को जिला संभल के गांव अटौरा निवासी अपने मौसा के यहां पर गए थे।
देर शाम को बाइक से तीनों लोग सवार होकर वापस घर को आ रहे कि मूंढापांडे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों लोग घायल हो गए।
सूचना के बाद राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल रामपुर भेजा गया। जहां डाक्टर ने प्रवेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि आशा और चरन सिंह का उपचार कराया गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।