जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में काटी महिला की गर्दन क्षेत्र में फैली सनसनी
रामपुर, मिलक क्षेत्र में जमीन के विवाद में महिला की फावड़े से गर्दन काटी फिर गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर एसपी और सीओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
घटना जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के गांव कपनेरी गांव की है। जहां गांव निवासी कल्यान का अपने मृतक भाई की पत्नी छत्रवती से जमीन विवाद चल रहा है। जिसको लेकर आज शनिवार को जमीन के बंटवारे को लेकर छत्रवती अपने बच्चों को साथ खेत पर पहुंची।
उसे देखकर पीछे पीछे जेठ कल्यान भी अपने बच्चों के साथ खेत पर पहुंच गया। मेढ़ डालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान कल्यान के बच्चों ने छत्रवती की फावड़े से गर्दन काट दी।
उसके बाद कल्यान ने छत्रवती (45) को गोली मार दी। जिससे उसे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी राजेश द्विवेदी एवं सीओ के एन आनंद ने घटना स्थल का जायजा लिया।