धूमधाम से मनाई शरद पूर्णिमा
रामपुर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर लोगों ने पूर्ण भक्तिभाव के साथ इस पर्व को मनाया। शरद पूर्णिमा को माँ लक्ष्मी का जन्मदिन के रूप में भी लोग मनाते है। इस दिन रात्रि में देवी लक्ष्मी की उपासना की जाती है।
इसी क्रम में जनपद के सदर तहसील के अन्तर्गत दनियांपुर गाँव निवासी लीलाधर शर्मा व उनकी पत्नी मीनू शर्मा ने शरद पूर्णिमा पर उपवास रखते हुए
माता लक्ष्मी की आराधना की। उन्होंने प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण कराया गया। उन्होंने बताया कि चूंकि इस बार शरद पूर्णिमा पर साल अंतिम चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है।