अमरूद की पेटी गिरने से दो पक्षों में चले ईट पत्थर के साथ धारदार हथियार
रामपुर, बिलासपुर मंडी के बाहर लगी अमरूद की भहार से एक अमरूद की पेटी गिरने से दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद यहाँ तक पहुचा कि दोनों पक्षों में ईट पत्थरों के साथ धारदार हथियार तक निकल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल लोगों को उपचार हेतु नगर के अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला जनपद की बिलासपुर नगर के मोहल्ला मुल्ला खेड़ा गांव निवासी गौरव पुत्र शन्नू हाईवे स्थित नवीन मंडी में एक आढ़ती के यहां नौकरी करता है।
आपको बताते चलें कि रविवार को देर शाम आढ़त के बाहर मोहल्ला साहूकारा निवासी जुनैद व भट्टी टोला निवासी शेरा ने अमरूद की पेटियों की बहार लगाई थी। उसी समय एक पेटी अमरूद की गिरकर टूट गई
इसको लेकर गौरव की दोनों युवकों जुनैद व शेरा के साथ कहा सुनी हो गई। बात धीरे-धीरे इतनी बड़ी की ईट पत्थर के साथ-साथ धारदार हथियार तक चले जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने झगड़े में घायल हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को ले जाकर नगर के सीएचसी में उपचार हेतु भर्ती कराया। उधर मामले की सूचना पर एएसपी डॉ.संसार सिंह भी मौके पर पहुंच गए।