लखनऊ जज की गला दबाकर हत्या की कोशिश, कार सवार युवक ने किया हमला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लखनऊ जज की गला दबाकर हत्या की कोशिश, कार सवार युवक ने किया हमला

Thursday, October 19, 2023 | October 19, 2023 Last Updated 2023-10-19T10:00:15Z
    Share
लखनऊ जज की गला दबाकर हत्या की कोशिश, कार सवार युवक ने किया हमला

सबको न्याय देने वाले भी आज न्याय मागने को मजबूर हैं ... हैं न करिश्मा कुदरत का

लखनऊ: मंगलवार देर शाम जिले के पॉश इलाके डालीबाग में गाड़ी में टक्कर मारकर कार सवार ने जज को घसीटकर बाहर निकाला। उनसे मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। जज के अर्दली ने किसी तरह से उनको बचाया।

बुधवार शाम को जज की तहरीर पर हजरतगंज पुसिल ने कार नंबर के आधार पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की। आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं।मिली जानकारी के अनुसार, बटलर पैलेस में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट आशुतोष कुमार सिंह का आवास है।


 तहरीर के मुताबिक मंगलवार देर शाम करीब 7:40 बजे वह घर से अपनी गाड़ी से निकले थे। उनके साथ उनका अर्दली गौरव वर्मा भी था। वह नेहा त्रिपाठी सैलून के सामने पहुंचे ही थे। उन्होंने आगे बताया

 कि तभी पीछे से आ रही एक बलेनो कार ने उनकी गाड़ी में बायीं तरफ से टक्कर मार दी। फिर कार सवार ने उनको रुकवाया। गाली गलौज करते हुए


कॉलर पकड़कर बाहर खींच लिया। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। गौरव ने किसी तरह से उनको बचाया। जिसके बाद युवक अपनी कार से भाग निकला। बुधवार देर शाम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close