छत से गिरकर नौ वर्षीय बालिका की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

छत से गिरकर नौ वर्षीय बालिका की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sunday, October 8, 2023 | October 08, 2023 Last Updated 2023-10-08T09:34:03Z
    Share
छत से गिरकर नौ वर्षीय बालिका की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम



रामपुर, छत पर खेल रही नौ वर्षीय बालिका अचानक मकान की छत से नीचे आ गिरी। परिजन बालिका को उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बालिका की मौत होने से घर में कोहराम मच गया।
     
जनपद के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव ढकिया निवासी मोरपाल दिवाकर की नौ वर्षीय बेटी कामिनी शुक्रवार सुबह को अपने घर की छत पर खेल रही थी। खेल खेल में वह नौ वर्षीय बालिका छत से नीचे आ गिर गई।


रास्ते में सीसी रोड होने के कारण बालिका बुरी तरह से घायल हो गई। परिजन उपचार के लिए चंदौसी ले गए। लेकिन चंदौसी में बालिका की हालत में कोई सुधार नहीं हो सका और हालत बिगड़ती चली गई।


बालिका की हालत में सुधार न होने पर चंदौसी में डाक्टरों ने उसके परिजनों को मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी। बेटी की हालत बिगड़ती देख परिजन बेटी को गंभीर हालत में शुक्रवार को ही चंदौसी से मुरादाबाद ले गए।


मुरादाबाद में उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम को ही नौ वर्षीय कामिनी की मौत हो गई। बेटी की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close