छात्र संघ चुनाव कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय को सौंपा ज्ञापन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

छात्र संघ चुनाव कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय को सौंपा ज्ञापन।

Monday, October 9, 2023 | October 09, 2023 Last Updated 2023-10-09T17:10:23Z
    Share
सम्भल बहजोई/उत्तर प्रदेश

छात्र संघ चुनाव कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय को सौंपा ज्ञापन।

छात्र संघ चुनाव कराने हेतु एसoएमo कॉलेज चंदौसी जनपद सम्भल के छात्रों ने छात्र संघ चुनाव हेतु संभल जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सोपा, जिसमें छात्रों ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों का अधिकार है ,


एसएम कॉलेज चंदौसी में छात्र संघ चुनाव होते आए हैं, परंतु कोरोना महामारी के कारण स्थगित हो गए थे। छात्र संघ चुनाव हर बार लिंगदोह समिति के अनुसार अकदमिक सत्र शुरू होने के 6से 8 हफ्ते के भीतर कराए जाना अनिवार्य है जिसकी सिफारिश सुप्रीम कोर्ट ने भी की है,


इस प्रक्रिया के तहत हमारे कॉलेज में छात्र संघ चुनाव हर वर्ष होते आए हैं इस वर्ष हम सभी छात्रों की मांग है कि छात्र संघ चुनाव कराया जाए, लेकिन कॉलेज प्रशासन अपना मनमानी रवैया अपना रहा है, कॉलेज प्रशासन हम छात्रों की आवाज को दबाना चाहता है, क्योंकि वह नहीं चाहता कि उसकी मनमानी पर रोक लगे, हम लोग दो बार कॉलेज प्रशासन व दो बार उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दे चुके हैं


लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई है अतः महोदय जी आप से विद्यार्थियों का निवेदन है की इस बार एसएम कॉलेज चंदौसी में छात्र संघ चुनाव करने की अनुमति देने की कृपा करें, अगर प्रशासन में हमारे ज्ञापन का कोई जवाब नहीं दिया


तो सभी छात्र अनिश्चितकाल तक भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होंगे, किसी भी आकस्मिक घटना होने पर सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। विकास उपाध्याय, नितिन शर्मा, गुलशन कुमार, अभिषेक कुमार, विकास चौधरी, प्रियांशु, हरेंद्र यादव, गर्वित पाल छात्र उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close