दहगंवा में 29 नवंबर 2023 दिन बुद्धवार से 22 दिवसीय मेले का आयोजन हुआ शुरू
बदायूं। माधव किसान मेला दहगंवा में 22 दिवसीय मिलेगा आयोजन जोकि 29 नवंबर 2023 से चालू होकर 20 दिसंबर 2023 को समापन होगा। इस मेले में अश्व प्रजाति के पशु तथा मेले में दंगल का भी कार्यक्रम रखा गया है।
मेले में अश्व प्रजाति के पशुओं को उपचार हेतु विकास अश्व कल्याण समिति कोल्हाई के सौजन्य से ब्रुक इंडिया के प्रशिक्षित पशु चिकित्सको के द्वारा पशु स्वास्थ्य मेला नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया है
जिसमें बीमार पशुओं का नि:शुल्क उपचार प्रशिक्षित पशु चिकित्सको द्वारा किया गया। आज लगभग 10 पशु घोड़ो का उपचार नि:शुल्क किया गया। मेला मालिक नरेश चंद्र गुप्ता तथा मेला व्यवस्थापक जफर सैफी की ओर से आयोजित हुआ है।
इस मेले में दूर दराज से घोड़ा घोड़ी व्यापारी पशुओं की खरीद फ़रोक्त करने के लिए अपना डेरा जमाए हुए हैं। यहां अच्छी प्रजाति के घोड़ा घोड़ी का क्रय- विक्रय किया जाता है। मेला मालिक की ओर से रात्रि में प्रकाश व्यवस्था एवं पीने के पानी की व्यवस्था को आदर्श रखा गया है।
मेला संरक्षक मयंक गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष दहगंवा, विकास अश्व कल्याण समिति के अध्यक्ष डा.एन पी एस सैलानी,ब्रुक इंडिया के मास्टर ट्रेनर एनिमल हेल्थ धनजय सिंह,