हजरत ख्वाजा सूफी मोहम्मद हसन शाह के 66 वें उर्से पाक पर आम चादर वा गुलपोशी,आज रात महफिले समा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हजरत ख्वाजा सूफी मोहम्मद हसन शाह के 66 वें उर्से पाक पर आम चादर वा गुलपोशी,आज रात महफिले समा

Monday, November 20, 2023 | November 20, 2023 Last Updated 2023-11-20T13:56:09Z
    Share
हजरत ख्वाजा सूफी मोहम्मद हसन शाह के 66 वें उर्से पाक पर आम चादर वा गुलपोशी,आज रात महफिले समा

--------------------------------------------
*मिलक*- तहसील मिलक के ग्राम भैसोड़ी शरीफ मुर्शिद नगर में सूफी सिलसिले की सुप्रसिद्ध दरगाह हजरत ख्वाजा सूफी मोहम्मद हसन शाह के 66 वें उर्से पाक के मौके पर आज आम चादरपोशी और गुलपोशी पेश की गई। आज पूरा दिन मजार शरीफ पर अकीदतमंदों की भीड़ नजर आई

जिसमें दूर दराज से आने वाले जा़यरीन ने मजार शरीफ पर मन्नतों की चादरें पेश की और गुलपोशी पेश की दरगाह शरीफ के साहिबे सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह किबला मददा जि़ल्लाहुल आली ने सभी जा़यरीन के हक़ में दुआ फरमाई।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज रात साहिबे सज्जादा एवं दरगाह मुतावल्ली हजरत ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह साहेब किबला मददा जि़ल्लाहुल आली की जे़रे निगरानी में


 शब्बेदारी महफिले समा का प्रोग्राम बाद नमाजे ईशा दरगाह परिसर में आयोजित किया जाएगा शबेदारी का प्रोग्राम पूरी रात चलेगा और सुबह फजर की नमाज के बाद मजार शरीफ पर गुलपोशी करने के बाद


पूरे मुल्क की हिफाजत के लिए दुआ की गई। ज्ञात हो कि सूफी सिलसिला भाईचारा एवं हिंदू मुस्लिम एकता का पैगाम देता है तथा हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भी माना जाता है। ग्राम भैंसोड़ी शरीफ मुर्शिद नगर तहसील मिलक जनपद रामपुर मैं


मौजूद इस सुप्रसिद्ध दरगाह पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी हुजूर सनदुल ओलिया हजरत ख्वाजा सूफी मोहम्मद हसन शाह रहमतुल्ला अलैह का 66 वां उर्से पाक बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

जिसमें देश ही नहीं विदेश के भी जा़यरीन उर्से पाक में शिरकत करने के लिए आने शुरू हो गए हैं। साहिबे सज्जादा एवं मुतावल्ली हजरत ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह साहेब किबला मददा जि़ल्लाहुल आली ने बताया कि विधिवत रूप से समस्त उर्से पाक के प्रोग्राम क्रमवार संपन्न होंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close