अधिशाषी अधिकारी मिलक का पुतला दहन कर प्रारम्भ किया विरोध प्रदर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अधिशाषी अधिकारी मिलक का पुतला दहन कर प्रारम्भ किया विरोध प्रदर्शन

Thursday, November 30, 2023 | November 30, 2023 Last Updated 2023-12-01T07:52:40Z
    Share
अधिशाषी अधिकारी मिलक का पुतला दहन कर प्रारम्भ किया विरोध प्रदर्शन

मिलक। नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा साप्ताहिक बाज़ार में गरीब किसानों व फड़ दुकानदारों के फड़ों को उजाड़कर पक्की दुकानें बनाने का विरोध तेज़ी पकड़ता हुआ नज़र आ रहा है। आपको बताते चलें कि आज शुक्रवार को साप्ताहिक बाज़ार लगनी थी


 जिसमें दुकानदार अपनी दुकानें लेकर बाज़ार पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके फड़ उजड़े हुए दिखाई दिए यह सब देखकर दुकानदारों का पारा चढ़ गया और सभी लोग धरने पर बैठ गए।


 इस दौरान धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा किसानों व गरीब दुकानदारों के फड़ों को उजाड़कर उचित नहीं किया गया है।


 सबसे पहले दुकानें बनाने में घोर अनियमितता बरती गई है सभी दुकानों का एक साथ टैंडर नहीं निकाला गया है। और जिन दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानें लगाई जाती थीं उनको बिना किसी नोटिस दिए सुबह चार बजे से फड़ों को जेसीबी मशीनों द्वारा उजाड़ दिया गया।


जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने अधिशाषी अधिकारी राजेन्द्र से फ़ोन पर वार्ता की तो उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला इस पर दुकानदारों में रोष पनप गया। सभी ने अधिशाषी अधिकारी मिलक का पुतला दहन करने का निर्णय लिया और पुतला तैयार करके नगर मिलक में घुमाया गया।


उसके बाद थाना मिलक के सामने पहुंचे तो पुलिस ने पुतले के साथ छीना झपटी की और उसे दहन करने से रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस इसमें सफ़ल नहीं हो सकी। भीड़ ने थाने के सामने ही पुतला दहन किया। और नगर पालिका मिलक हाय, हाय, अधिशाषी अधिकारी हाय,


हाय के नारे लगाए गए। इस दौरान हिन्दू संगठन से मुकेश पटेल, सौरभ शर्मा, कपिल कुमार शर्मा, भगवान दास रस्तोगी, दिनेश मौर्य, मुकेश रस्तोगी, नीतू गुप्ता, टीटू गुप्ता, रिंकू, रघुनंदन, राम भरोसे, महेन्द्र पाल,


दीपू सागर, मनोज सागर, कुलदीप शर्मा, कुलदीप मौर्य, सुमित मौर्य, जैकी जोशी, संजीव पटवा, जितेन्द्र मौर्य, यशपाल मौर्य, गुड्डू भाई, आकाश, सरफराज, वसीम, नसीम, फरीद, सोमपाल, ताराचन्द्र मौर्य, सलोनी जोशी, यशपाल मौर्य आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close