अधर्म पर धर्म की और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रामलीला
हिन्दू धर्म में रामलीला का भी बहुत बडा महत्व रखता है। रामलीला प्रभु श्रीराम के चरित्र पर परंपरागत रूप से खेला जाने वाला एक नाटक है
बदायूं जिले के रहेड़िया गांव में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन किया गया है, जहां गुरुवार को शान्ति पूर्वक पुलिस बल के साथ पूरे गांव में रामबारात निकाली गई, गांव में रामलीला का आयोजन पूरे गांव के सहयोग से किया जाता है,
रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाओं को रहेड़िया गांव के ही विभिन्न कलाकारों द्वारा दर्शाया जाता है। नाटक में विभिन्न कलाकार रामजन्म से लेकर उनके वनवास जाने, सीता हरण,
भरत मिलाप और रावण-वध जैसी घटनाओं का स्टेज पर मंचन करते हैं। इसके बाद रावण-वध होता है,
कहा जाता है कि पिछले समय में रामलीला महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य 'रामायण' की पौराणिक कथाओं पर की जाती थी,
परंतु आज के समय में हम जिस रामलीला का मंचन देखते हैं उसकी पटकथा 'रामचरितमानस' की कहानियों पर आधारित है।