प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हुई जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हुई जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Thursday, November 16, 2023 | November 16, 2023 Last Updated 2023-11-17T03:32:51Z
    Share
प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हुई जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

रामपुर । निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने के बाद गुस्साए परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए

हंगामा कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया।
मामला जनपद के मिलकखानम थाना क्षेत्र का है

जहाँ क्षेत्र के गांव खमिया खेड़ा निवासी अमर सिंह ने अपनी गर्भवती पत्नी माया (28) को प्रसवपीड़ा होने पर बिलासपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी डिलीवरी होनी थी। आरोप है

कि पहले डाक्टर महिला की नॉर्मल डिलीवरी करने की बात कर रहे थे, लेकिन शाम को पांच बजे डाक्टर गर्भवती का आपरेशन कराने ले गया। जहां कुछ देर के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।

इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। उसके बाद परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने के बाद मिलकखानम एसओ पहुंच गए। हंगामा ज्यादा होने की जानकारी मिलने के बाद सीओ स्वार और एसडीएम स्वार मौके पर पहुंच गए।


देर रात समझा-बुझाकर अधिकारियों ने मामले को शांत करवाया।
। मिलक खानम थाना प्रभारी शेरपाल सिंह के अनुसार निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close