रिपोर्ट दर्ज़ कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
रामपुर (मिलक)। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर थाना मिलक में रिपोर्ट दर्ज़ कराए जाने की मांग की है।
जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि पूर्व में जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में कुल तीन बार मुकद्दमा अपराध संख्या 201/2018 दिनांक 16/04/2018 तथा मुकद्दमा अपराध संख्या 130/2019 दिनांक 11/03/2019 पंजीकृत हुए जिनमें थाना मिलक द्वारा अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई थी। तथा मुकद्दमा अपराध संख्या 379/2022 दिनांक
19/09/2022 को पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपी बनाए गए हैं। अलका सिंह और मोहम्मद वसीम उप निबंधक मिलक यह मुकद्दमा माननीय न्यायालय रामपुर में विचाराधीन है।
इसी बीच दिनांक 09/06/2023 को एक धमकी भरा पत्र भारतीय डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ जिसमें जान से मारने, तथा संगठन छोड़ने और पुलिस में शिकायत दर्ज़ न करने की धमकी दी गई थी।
उसी दिन थाना मिलक में पहुंचकर तहरीर दी गई लेकिन थाना मिलक में मुकद्दमा पंजीकृत नहीं किया गया। उसके बाद दिनांक 10 जून 2023 को पुलिस क्षेत्राधिकारी मिलक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई भी मदद नहीं मिली। उसके बाद कई पत्र भारतीय डाक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को भेजे गए हैं।
लेकिन आज 17 नबम्वर 2023 तक कोई भी सहायता नहीं मिली। निरंतर ईमेल और ट्वीटर के माध्यम से पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी महोदयों को भी अवगत कराया जा रहा है लेकिन सभी स्थानों से एक ही उत्तर मिला कि आपके पत्र के सम्बन्ध में थाना मिलक द्वारा जांच की जा रही है।
और जांच पूर्ण होते ही थाना मिलक में मुकद्दमा पंजीकृत कराया जाएगा। लेकिन आज दिनांक 17/11/2023 तक थाना मिलक में उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में कोई भी रिपोर्ट दर्ज़ नहीं की गई है। जबकि जान को लगातार खतरा बना हुआ है और कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। ऐसी संभावना बनी हुई है।